उत्तराखंडटिहरी गढ़वालतपोवानहादसा

तपोवन में गंगा स्नान बना हादसा : राजस्थान से आए दो युवाओं में युवती की मौत, युवक लापता

 

मुनिकीरेती/टिहरी, 24 सितम्बर– लगभग 5:30 बजे सांय गंगा स्नान के दौरान तपोवन क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान के चूरू जिले से आए एक युवक-युवती में से युवती की गंगा में डूबने से मौत हो गई, जबकि युवक अब तक लापता है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

 

कैसे हुआ हादसा

मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार, नीम बीच तपोवन पर स्नान करते समय गर्विता (23 वर्ष), पुत्री लीटू कल्पना कांत, निवासी सड़क वाली गली, कस्बा रतनगढ़, जिला चूरू (राजस्थान) और जितेंद्र जाखड़ (24 वर्ष), पुत्र शंकरलाल जाखड़, निवासी वार्ड नंबर 12, पंचायती समिति के पीछे, रतनगढ़, जिला चूरू (राजस्थान) गंगा के तेज बहाव में बह गए।

स्थानीय लोगों ने बचाई युवती

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की तत्परता से गर्विता को गंगा से बाहर निकाल लिया गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की तलाश जारी

वहीं, जितेंद्र जाखड़ गंगा के तेज बहाव में बह गया। जल पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस का बयान

मुनिकीरेती थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। एसडीआरएफ और जल पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button