उत्तराखंडचार धाम यात्रा

चार धाम यात्रा अपने चरम पर, प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में होती जा रही बढ़ोत्तरी 

अब-तक 5 लाख 50 हजार 5 सौ 5 श्रद्धालु चारों धामों में पहुँच कर पूजा अर्चना एवं दर्शन कर चुके हैं 

देहरादून, 12 मई : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा अपने चरम पर है, धीरे-धीरे प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। वहीं अब-तक देश के कोने-कोने से आए 5 लाख 50 हजार 5 सौ 5 श्रद्धालुओं ने चारों धामों में पहुँच कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर दर्शन कर चुके है। जहाँ एक मई से 11 मई तक 5 लाख 33 हजार 2 सौ 83 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं वहीं पिछले महीने यानि कि अप्रैल माह में 17 हजार 2 सौ 22 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

यह जानकारी देते हुए चारधाम यात्रा प्रबंधन कार्यालय एवं नियंत्रण संगठन के ओएसडी प्रो. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि पिछले महीने‌ (अप्रैल) 17 हजार 2 सौ 22 श्रद्धालुओं ने यमनोत्री और गंगोत्री में विधिवत पूजा अर्चना के साथ ही दोनों धामों के दर्शन किए।
जबकि 1 मई से 11 मई तक कुल 5 लाख 33 हजार 2 सौ 83 श्रद्धालुओं ने चारों धामों में विधिवत पूजा अर्चना कर दर्शन किए है।

Related Articles

Back to top button