ऋषिकेश, 13 मई : ऋषिकेश नगर निगम महापौर शंभू पासवान सर्वहारा नगर में लंबे समय से चली आ रही रंभा नदी में जमा गंदगी की समस्या का निस्तारण करने के लिए वार्ड संख्या 23 एवं 24 मे पहुंचे और पोकलैंड मशीन से रंभा नदी का सफाई अभियान शुरू करवाया। इस दौरान महापौर ने कर्मचारियों व अधिकारियों को काम में ढिलाई न बरतने व जल्द से जल्द सफाई का कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए, इसके बाद महापौर ने पार्षद तनु तेवतिया व क्षेत्र की जनता के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं का संज्ञान लिया। समस्याओं का अतिशीघ्र निवारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close










