उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेतीरथ यात्रा

कैलाश गेट,मुनि की रेती स्थित नव मधुबन आश्रम से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा का भव्य शुभारंभ

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, मेयर संभू पासवान सहित नगर प्रमुखों ने किया मार्ग की सफाई, भक्तिभाव से उमड़ा जनसैलाब

 

मुनिकीरेती/ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा) : कैलाश गेट क्षेत्र स्थित मुनि की रेती के नव मधुबन आश्रम से मंगलवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की 28 वीं भव्य रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। रथयात्रा के शुभारंभ से पूर्व आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। रथ यात्रा ऋषिकेश नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रेल्वे रोड़ स्थित गुरुद्वारे में समापन हुआ, विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों की संख्या मे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शामिल रहे। उनके साथ नगर निगम महापौर शंभू पासवान और नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने यात्रा प्रारंभ होने से पहले स्वयं रथयात्रा मार्ग पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस स्वच्छता कार्य में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे श्रद्धालुओं में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश गया।

 

आयोजन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रथयात्रा के आरंभ होते ही पूरे क्षेत्र में “जय जगन्नाथ” के जयकारे गूंज उठे। भक्तों ने रथ को खींचकर आगे बढ़ाया, और मार्ग में जगह-जगह भक्ति गीत, नाम कीर्तन और फूल वर्षा से भगवान का स्वागत किया गया।

रथयात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की ओर से व्यवस्थित सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन किया गया था। मार्ग पर स्वयंसेवकों द्वारा जल वितरण और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।

 

नव मधुबन आश्रम के महंत एवं आयोजकों ने बताया कि यह वार्षिक परंपरा पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति  का प्रतीक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश में जगन्नाथ रथयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज में स्वच्छता, एकता और सेवा की भावना का प्रतीक भी बन चुकी है।

 

रथयात्रा समापन के बाद भक्तों को महाभोग और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जगद्गुरु स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज, रवि प्रपन्नचार्य, मनोज प्रपन्नचार्य, महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, स्वामी परमनानंद दास महाराज, अध्यक्ष, मधुबन आश्रम, हर्ष कौशल, मेयर ऋषिकेश संभू पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, समाज सेवी बचन पोखरियाल, चन्द्रवीर पोखरियाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल,जयंन्द्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, प्रेस क्लब मुनिकीरेती अध्यक्ष सूर्य चंद चौहान, के. एस. राणा,आशीष कुकरेती,आदि गण मान्य लोग लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button