
ऋषिकेश, 15 मई : केशव पार्क सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार गर्ग एवं सचिव एस.एन.सिंह के नेतृत्व में आवास विकास कॉलोनी का एक प्रतिनिधि मंडल कॉलोनी में स्थित केशव पार्क के सौंदर्यकरण एवं नालों की सफाई व्यवस्था से संबंधित ज्ञापन महापौर शंभू पासवान को सौंपा।

इस संबंध में सचिव एस. एन. सिंह ने बताया कि आवास विकास कालोनी ऋषिकेश में स्थित केशव पार्क जो कि कालोनी मे स्थित सबसे अधिक क्षेत्रफल का पार्क है, जिसका बाउंड्री वाल का कार्य पूर्ण हो चूका है। पार्क के सौन्दरीकरण का कार्य करने हेतु पूर्व में 24.00 लाख रूपये धनावटं हुआ था, जिसमें से बाउन्ट्री के ऊपर मात्र दो तरफ जाली व आंशिक रूप मे मिट्टी भरान कर समतलीकरण का कार्य कराया गया है इसके अतिरिक्त मात्र आंशिक रुपसे जिम स्थापित कराकर कार्य बन्द कर दिया गया है, जब कि अधिकांश कार्य अपूर्ण है। अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु दिनांक 22-11-2024 को एवं दिनांक 19.2.2025 को व्यक्तिगत रूप से समिति के सदस्यों द्वारा पत्र दिया गया था, परन्तु वर्तमान तक पार्क के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने हेतु कोई भी कार्यवाही नही की गयी है जबकि महापौर द्वारा कार्य पूर्ण कराने हेतु आस्वासन दिया गया था। उन्होंने बताया कि केशव पार्क के अतिरिक्त आवास विकास कालोनी मे स्थित समस्त पार्कोँ के कार्य पूर्ण कराये जा चुके हैं।
ज्ञापन देने वालों में नरेश कुमार गर्ग (अध्यक्ष), एस.एन. सिंह (सचिव ), हेमंत गुप्ता (कोषाध्यक्ष), एवं वी.के. त्यागी, राकेश शर्मा, संजय जोशी, विजय गोयल, एस.पी. अग्रवाल, अनूप शर्मा, डी. एन.अग्रवाल, राजेश मित्तल, रोहित भाटिया, नितिन बांगा, विक्रम बहल, देवेंद्र आर्य, मनीष गुप्ता आदि शामिल थे।









