उत्तराखंड

संकुल केंद्र ऋषिकेश में मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक हुई संपन्न

शिक्षा का अधिकार अधिनियम RTE 2009 के अंतर्गत विद्यालय में प्रवेशित बच्चों की फीस विभाग द्वारा समय पर नहीं दिया जाता है

ऋषिकेश,16 मई : संकुल केंद्र ऋषिकेश में मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक संपन्न हुई ।

महासचिव राजीव थपलियाल ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा विगत कई वर्षों से विद्यालय मान्यता नवीनीकरण की फाइलों को दबा कर बैठे हैं विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण नहीं हो पा रही है जिस कारण बाहर जाने वाले बच्चों की टीसी जारी करने में दिक्कत आ रही है ।

संरक्षक कपिल गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम RTE 2009 के अंतर्गत विद्यालय में प्रवेशित बच्चों की फीस विभाग द्वारा समय पर नहीं दिया जाता है अभी भी पूरे प्रदेश की बात करें तो सैकड़ों विद्यालयों की फीस 2022- 23, 2023- 24 की फीस विद्यालयों को नहीं दी गई है जबकि प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 50 से 60 बच्चे निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनकी फीस राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा दी जानी है 2024- 25 का भी RTE का रूपये केवल 6 माह का विभाग ने 7 माह पहले डिमांड फार्म मांगा लिया था जो अभी तक नहीं दिया गया जो गलत है अधिकारी से बात करें तो अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है । जल्द ही मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन उत्तराखंड का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री से मिल कर मान्यता नवीनीकरण एवं RTE के रूपये के बारे में बात करेगा ।

डॉ. विनोद रतूड़ी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सबको शिक्षित करने की बात कह रही है परंतु सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों की अनदेखी कर रही है ।

राहुल त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किया श्रीमती किरण कुकरेजा आरोप लगाते हुए कहा कि 2023 से मान्यता नवीनीकरण की फाइल विभाग को दी हुई है परंतु अभी तक मान्यता नहीं मिली जबकि हमारे विद्यालय में RTE के छात्र पंजीकृत हैं ऐसे में बच्चों का प्रवेश कैसे संभव है।

अध्यक्षीय संबोधन में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि आज की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि विभाग से मान्यता नवीनीकरण जल्द करवाने के लिए एवं RTE के इस वर्ष के पूरे साल की फीस का भुगतान करने की बात करेंगे अन्यथा आने वाले समय में RTE में प्रवेश के लिए विद्यालय सोचने पर विवश होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी बैठक में आए कैलकुलस केयर इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं को
जिन्होने अधिक अंक प्राप्त किया है
जिसमें तृप्ति मंदलिया 12th सीबीएसई बोर्ड 94%, मिताली जेठुडी 12th isc बोर्ड 91.5 %, भूमि शर्मा 10th यूके बोर्ड 93.6 %, कुo शिखा 10th यूके बोर्ड 89.9%, कुo स्वाति असवाल 12th cbse बोर्ड 88.6%, सुमित पाण्डेय 12th यूके बोर्ड 88%, शिवम प्रजापति 10th यूके बोर्ड 85%, जो कैलकुलेस कैरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक नित्यानंद चतुर्वेदी मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन के संरक्षक कपिल गुप्ता वरिष्ठ सदस्य डॉ. विनोद रतूड़ी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल त्रिपाठी ने मैडल पहना कर सम्मानित किया ।

बैठक एवं कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजीव थपलियाल ने किया मुख्य रूप से सह सचिव श्रीमती अनीता पाल, सदस्य देवेंद्र रांगड, लक्ष्मी जोशी, संजीव कुमार, बलबीर सिंह ,सह सचिव श्याम शाह , सदस्य श्रीमती स्वाति कठौत शिवकुमार स्कूल प्रबंधक ,प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button