उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा 02 घण्टे के अन्दर चोरी की गयी ट्रैक्टर मय ट्राली के साथ चोरों को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश, 17 मई : आजकल चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि  कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल चोरी करते ही हैं लेकिन यहाँ तो चोर ऐसे निकले जो ट्रैक्टर ट्रौली संग चोरी कर ले गये। पुलिस भी अपने कार्य मे पूरी तरह मुस्ततैद है दोनों चोरों को मात्र दो घंटे के अन्दर गिरफ्तार भी कर लिया। ऋषिकेश पुलिस कोतवाली प्रभारी  के मुताबिक़, अभियुक्तगणों द्वारा किये गये घटना का विवरण इस प्रकार है।

अभियुक्तगणो द्वारा किये गये घटना का विवरण-

दि0-16.05.2025 को श्री भगत सिंह पयाल S/0 मंगल सिंह पयाल निवासी – गली न0 10 अमित ग्राम ऋषिकेश जनपद देहरादून M-9045475355 ने हाजिर थाना आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित खुद का दस्तखती बताकर बावत दिनांक 15.05.2025 को वादी द्वारा अपना टैक्टर नम्बर UK14CA-1729 व ट्रोली नम्बर UK14CA1744 के साथ शाम को अपने घर के बाहर खड़ा किया जो कि दि0-16.05.2025 को देखा तो वादी की ट्रेक्टर ट्रॉली वहां से गायब होने के संबन्ध में तहरीर दी गयी । तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर तत्काल धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया गया । जांच उ0नि0 शिवप्रसाद डबराल के सुपुर्द की गयी ।

गिरफ्तारी का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अभ्युक्तों  की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये आदेश के अनुपालन में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश) एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा स्तर पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा सघन चैकिंग,सुरागरसी पत्तारसी करते हुये एवं तकनीकी सहायता हेतु सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये *दि0 16.05.25* को गठित पुलिस टीम द्वारा आई.डी.पी.एल. ग्राउन्ड के पास से अभियुक्त –              1- आदित्य गुंरग S/O मनबहादुर गुरूंग R/O चन्द्रभागा पुल के नीचे झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश उम्र 31 वर्ष,         2- दीपक कुमार प्रजापति S/O राकेश प्रजापति R/O गली नं. 05 चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र 30 वर्ष को मय चोरी की गयी ट्रैक्टर मय ट्राली के साथ गिरफ्तार किया गया ।

माल बरामदगी
********************
01- टैक्टर(स्वराज) नम्बर UK14CA-1729 व ट्रोली नम्बर UK14CA1744
********************
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
********************
1- आदित्य गुंरग S/O मनबहादुर गुरूंग (नेपाली मूल) R/O चन्द्रभागा पुल के नीचे झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश उम्र 31 वर्ष,
2- दीपक कुमार प्रजापति S/O राकेश प्रजापति R/O गली नं. 05 चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र 30 वर्ष ।

गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास
*****************************
उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यों से भी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 शिवप्रसाद डबराल
2-कानि0 1368 सोहन सिहं
5-कानि0 1378 आशुतोष कुमार

Related Articles

Back to top button