

टिहरी / मुनि की रेती (ऋषिकेश), 19 मई : नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य से भेंट कर नगर पालिका परिषद मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में चल रहे निर्माणाधीन पार्किंग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तत्काल विषय का संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही हेतु निदेशक खेल विभाग प्रशांत आर्य को खेल मैदान की समस्या के निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर निदेशक खेल विभाग प्रशांत आर्य से भेंट की, उक्त विषय का संज्ञान लेकर निदेशक प्रशांत आर्य ने शीघ्र समाधान हेतु आश्वस्त किया।









