
टिहरी / मुनि की रेती (ऋषिकेश ), 25 मई : वसुंधरा पैलेस होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ओलंपिक पदक विजेता और पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने कहा हरियाणा की भांति उत्तराखंड में भी कुश्ती अकादमी होना चाहिए।
अनिरुद्ध पोखरीयाल की ओर से संचालित चार दिवसीय द ग्रेट गंगा योग रिट्रीट मे पद्मश्री से सम्मानित और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने भाग लिया। जिसमें योग ध्यान और मानसिक शुद्धि पर विशेष ध्यान दिया गया।
पत्रकार वार्ता के दौरान पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने कहा कि वह खुद उत्तराखंड में अपनी अकादमी के माध्यम से प्रशिक्षण देने के लिए तैयार हैं उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलो विशेष कर कुश्ती वह योग को अपनाने की अपील की
हरियाणा में चल रही उनकी कुश्ती अकादमी में वे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुक्त प्रशिक्षण देकर उन्हें नया भविष्य दे रहे हैं पत्रकार वार्ता में मेजर डॉक्टर अभिनव असवाल समाज श्री चंद्रवीर पोखरियाल मौजूद रहे उन्होंने कहा कि ओलंपिक 2036 में जीतने के लिए अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है।









