ऋषिकेश पुलिस ने 01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देहरादून / ऋषिकेश, 27 मई : जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के साथ, नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में दि0 26.05.2025 को पुलिस टीम द्वारा परशुराम चौक से 100 मी0 आगे पुरानी चुंगी की तरफ जाने वाली सडक पर आकास्मिक चैकिंग के दौरान अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजकुमार निवासी बाल्मिकी बस्ती रेलवे रोड जनपद देहरादून हालपता चूना भट्टा बनखण्डी ऋषिकेश देहरादून उम्र -24 वर्ष को 01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे मु0अ0सं0- 254/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
अभियुक्त से बरामद माल
(1)- कुल बरामद 01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा *
(2)- अनुमानित कीमत 24 हजार रूपये *
गिरफ्तार अभियुक्त
1- अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजकुमार निवासी बाल्मिकी बस्ती रेलवे रोड जनपद देहरादूनहाल पता चूना भट्टा बनखण्डी ऋषिकेश देहरादून उम्र -24 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास
उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 साहिल वशिष्ठ*
2- कानि0 768 दिनेश कामली *
3- कानि0 1378 आशुतोष *









