उत्तराखंड

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आज ग्राम सभा ससमण व मिंडाथ में कृषि, उद्यान विभाग व वानिकी विश्वविद्यालय रानी चोरी के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को दी गई अहम जानकारियां

टिहरी / ससमन, मिण्डाथ, 30 मई : देश के किसानों की आमदनी दोगनी करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक देश के 200 कृषि वैज्ञानिको को देश के 700 जिलों तक 2 करोड़ किसानों के साथ सीधा संवाद कर खेती की नई तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी व किसानों के फीडबैक व नवाचार का डॉक्यूमेंटेशन कर आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करने के लिए भेजा जा रहा है।

आज कृषि विभाग टिहरी गढ़वाल के ब्लॉक प्रतिनिधि  सोहन पोखरियाल, AAO तृषिका कंडारी, थपलियाल, उद्यान विभाग की ADO नियति पंत, वानिकी विश्वविद्यालय रानी चोरी से डॉ. राजेश बिजलवाण, डॉ. सुमित चौधरी की टीम द्वारा ग्राम सभा ससमण अंतर्गत लगभग 50 कृषकों व मिंडाथ के 25 के करीब कृषकों को आधुनिक कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से बताया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा उपस्थित कृषकों को उचित छूट पर कृषि यंत्र, खेती के दौरान बुवाई व कीटनाशकों के छिड़काव सहित बीज वितरण, फसल बीमा, मोटा अनाज के प्रोक्योरमेंट के बारे में बताया। उद्यान विभाग द्वारा कृषकों को पॉलीहाउस, फेंसिंग, प्लांटेशन आदि के बारे में विस्तार से बताया। वानिकी विश्वविद्यालय रानी चोरी के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित कृषकों को खेती के लिए मौसम से जुड़ी जानकारी से जुड़ने के तरीके, फसलों में कीट नियंत्रण के जैविक तरिके व रोगों के बारे में, प्राकृतिक खेती पर चर्चा, कृषि व वानिकी विश्वविद्यालय रानी चोरी में प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्राम सभा ससमण के सम्मानित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित कबसूडी, ग्राम सभा मिंडाथ के सम्मानित प्रधान श्री गोविंद सिंह दवाण, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह पंडीर, पूर्व मंडल महामंत्री गजेंद्र राणा, श्री सते सिंह, श्री गजे सिंह, श्री सिपाल सिंह, श्री अर्जुन, श्री अब्बल चौहान, श्री सुरवीर सिंह, श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री सोहन सिंह, श्री विनोद सिंह, श्री इंद्र सिंह सहित दोनों ग्राम सभाओं के सम्मानित नागरिक व मातृ शक्तियों मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button