उत्तराखंडहादसा

साथी युवक को बचाने के लिए नदी में कूदे दूसरे युवक को एसडीआरएफ टीम ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश /सिंगटॉली, 01 जून : एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा गुड़गाव से आये 14 लोगों का ग्रुप थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी मे नहाने लगे  तभी एक युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और नदी में डूब गया। जिसको बचाने के लिए एक अन्य युवक नदी में कूद गया। वह नदी में डूबे युवक को तो नहीं बचा पाया मगर वह नदी में एक बड़े पत्थर में फंस गया। जिसकी सूचना अन्य लोगों ने पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को दी।

प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण के अनुसार सूचना पर तत्काल ब्यासी की एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पत्थर के ऊपर फंसे युवक अंकित कुमार 30 वर्ष पुत्र महेश कुमार सीतापुर उत्तरप्रदेश को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। तथा नदी में डूबे युवक
गुड्डू यादव 26 वर्ष पुत्र विरेंद्र यादव निवासी सेमला जिला संभल यूपी की खोजबीन के लिए ढालवाला से पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान टीम के किशोर कुमार ने लगभग 20 से 25 फीट गहराई में जाकर गूड्डू का शव बरामद कर राजस्व पुलिस के सुपर्द किया।

Related Articles

Back to top button