
ऋषिकेश, 01 मई : त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी के अनुसार शांय लगभग 6 बजे कृष्णा नगर आई.डी.पी.एल. निवासी एक परिवार त्रिवेणी घाट घूमने व गंगा आरती में शामिल होने आया था तभी उनकी 9 वर्षीय बच्ची सृष्टि थापा परिजनों के हाथ से छूट गई और भीड़ में कहीं खो गई। जिसकी सूचना उन्होंने त्रिवेणी घाट चौकी में दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज विनेश कुमार द्वारा टीम बनाकर चौकी व जल पुलिस के कर्मचारियों को बच्ची को ढूंढने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस की एक टीम त्रिवेणी घाट परिसर व आस्था पथ तथा दूसरी टीम घाट रोड़ हरिद्वार रोड़ और लक्ष्मण झूला रोड़ के मुख्य स्थानों पर बच्ची को ढूंढने लगे। काफी खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने सृष्टि को त्रिवेणी घाट परिसर में रोते हुए खोज निकाला और चौकी लाकर परिजनों के सपुर्द किया। जिसके लिए परिजनों ने पुलिस के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज एसआई विनेश कुमार, हेड कांस्टेबल हरीश गुसाईं, विनीत कुमार व चैतन्य कुमार शामिल थे।









