ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले दो अभियुक्तों को अवैध शराब की तस्करी / विक्रय करते हुए वाहन (स्कूटी) सहित किया गिरफ्तार

देहरादून / ऋषिकेश, 13 जून : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 अभियुक्तों को अवैध शराब तस्करी/ विक्रय / वाहन संख्या यू0के0 -14 ई -0193 स्कूटी से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया ।
कोतवाली ऋषिकेश के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के निर्देशन मे
उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 13.06.2025 को चीता पुलिस टीम द्वारा थाना ऋषिकेश क्षेत्र लेवर कालोनी आ.ई.डी.पी.एल. ऋषिकेश व वीरभद्र रोड़ चंगेजी पुलिया ऋषिकेश से 02 अभियुक्त गणों को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय / वाहन संख्या यू0के0 -14 ई -0193 स्कूटी से परिवहन करते हुये गिरफ्तार कर अभियुक्त गणों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*1- अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र राम ओसान निवासी लेवर कालोनी निकट पंजाबी दुकान थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 23 वर्ष । *
*2- अभियुक्त बाँबी पुत्र स्व0 श्री सुभाष चन्द निवासी रूषा फार्म गली न0-02 गुमानीवाला थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र-24 वर्ष ।
*अभियुक्त गणो से बरामद माल*
=================
*1- 12 हाफ, रॉयलस्टेग, 13 हाफ इम्परियल ब्लू अवैध अंग्रेजी देशी शराब (अभियुक्त अशोक कुमार से बरामद ) ।
*2- 64 ट्रैटा पैक माल्टा मसालेदार अवैध देशी शराब वाहन संख्या यू0के0 -14 ई -0193 स्कूटी से परिवहन करते हुए (अभियुक्त बाँबी से बरामद )
*पुलिस टीम*
*1- कानि0 158 प्रदीप कुमार
*2-हो0गा0 अंकुर कुमार
*3-कानि0 568 अनुयाग तोमर
*4-कानि0 343 अनिल पयाल










