कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने ऑपरेशन लगाम अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक शान्ति भंग कर रहे तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
यदि उक्त अभियुक्त गणो को गिरफ्तार न किया जाता तो वह किसी संज्ञेय अपराध को घटित कर सकते थे

देहरादून / ऋषिकेश, 14 जून : कोतवाली ऋषिकेश प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेश के अनुपालन में ऑपरेशन लगाम अभियान के अंतर्गत दिनांक 13.06.25 को पुलिस गस्त टीम उ0नि0 दिनेश राणा मय हमराही चीता कर्मगण का0 1375 अंगेश्वर कुमार का0 1261 संजय सेजवाल के द्वारा जाटव बस्ती ऋषिकेश से 1-दीपक पुत्र अमर सिंह निवासी नई जाटव बस्ती गली नं0 10 ऋषिकेश उम्र 32 वर्ष, 2-अवि पुत्र अरूण निवासी पुराना रेलवे रोड़ ,वैस्ट अंबर तालाब रूड़की जिला हरिद्वार हाल नई जाटव बस्ती ऋषिकेश उम्र 20 वर्ष, 3-सार्थक रौतेला पुत्र राजेन्द्र रौतेला निवासी 318 आशुतोष नगर ऋषिकेश जिला देहरादून मोo नं0 7078040778 को अन्तर्गत धारा 170/126/135/135(3) बी0एन0एस0एस0 मे लाये गये, अभियुक्त दीपक का पूर्व से सोनू पुत्र करन निवासी न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश के साथ झगड़ा था तथा आज फिर से दीपक द्वारा अपने उपरोक्त साथियो के साथ मिलकर सोनू के साथ लड़ झगड़कर सार्वजनिक शान्ति भंग कर रहे थे । जिनको मौके पर काफी समझाया गया परन्तु उपरोक्त तीनों अभियुक्त सोनू को मारने पर आमदा हो रहे थे । पुलिस गस्त टीम द्वारा अन्तर्गत धारा 170/126/135/135(3) बीएनएसएस में नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया । यदि उक्त अभियुक्त गणों को गिरफ्तार न किया जाता तो वह किसी संज्ञेय अपराध को घटित कर सकते थे । उक्त अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय उपजिलाधिकारी महोदय ऋषिकेश के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*नाम-पता अभियुक्त* :-
*===============*
1- दीपक पुत्र अमर सिंह निवासी नई जाटव बस्ती गली नं0 10 ऋषिकेश उम्र 32 वर्ष ।
2- अवि पुत्र अरूण निवासी पुराना रेलवे रोड ,वैस्ट अंबर तालाब रूड़की जिला हरिद्वार हाल नई जाटव बस्ती ऋषिकेश उम्र 20 वर्ष ।
3- सार्थक रौतेला पुत्र राजेन्द्र रौतेला निवासी 318 आशुतोष नगर ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र-23 वर्ष।
पुलिस टीम–
1-उ0नि0 दिनेश राणा
2-का0 1375 अंगेश्वर कुमार
3- का0 1261 संजय सेंजवाल









