उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध  शराब की बिक्री / तस्करी करते हुए किया गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा 

देहरादून / ऋषिकेश, 15 जून : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 अभियुक्त को अवैध शराब तस्करी/ विक्रय वाहन संख्या यू0के0 -14 जे0 -5822 एक्टिवा स्कूटी से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में  प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के निर्देशन मे थाना हाजा पर नियुक्त अधिकारी व कर्मगणो को उच्चाधिकारीगणों के आदेश –निर्देशो से अवगत कराते हुए अपने- अपने क्षेत्र मे उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 14.06.2025 को चीता पुलिस टीम द्वारा थाना ऋषिकेश क्षेत्र तुलसी विहार के पास भट्टोवाला फाटक के पास ऋषिकेश से 01 अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय वाहन संख्या यू0के0 -14 जे0 -5822 एक्टिवा स्कूटी से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- अभियुक्त शुभम पुत्र श्री चिरंजीव निवासी परशुराम चौक गोविन्द नगर वार्ड न0-17 ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र-22 वर्ष । *
*अभियुक्त से बरामद माल*
=================
1- 65 ट्रैटा पैक माल्टा मसालेदार अवैध देशी शराब ।
*पुलिस टीम*
1- कानि0 913 मनमोद राणा
3-कानि0 440 शेखर सैनी

Related Articles

Back to top button