उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

वारंण्टियो के विरूद्ध लगातार गिरफ्तारी की कार्यवाही में ,ऋषिकेश पुलिस ने 01 वारंटी को किया गिरफ्तार 

देहरादून / ऋषिकेश, 16 जून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के द्वारा “फरार वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी व लंबित जमानतीय वारंटियो को शीघ्र तामील करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है। उपरोक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश) व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश  के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा वारंटियो की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को विभिन्न अभियोग/वादो में फरार चल रहे/ वारन्टियों के गिरफ्तारी वारण्ट (NBW)तामील हेतु प्राप्त हुये है । वारंटो की तामील हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। दिनांक 16.06.25 को पुलिस टीम द्वारा मायाकुण्ड गली न0- 09 बंगाली बस्ती से 01 वारण्टी को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। वारन्टी को समय से अग्रिम कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तार वारण्टी का नाम पता:-
**************
1- श्री देश दीपक पाण्डेय पुत्र श्री ओम प्रकाश पाण्डेय निवासी मायाकुण्ड गली न0-09 बंगाली बस्ती थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 44 वर्ष
पुलिस टीम
1- उ0नि0 विनेश कुमार
2- का0 161 विनीत कुमार

Related Articles

Back to top button