उत्तराखंडजनहित

महापौर ऋषिकेश शम्भू पासवान ने वार्ड नं 19 सोमेश्वर नगर और 20 गंगा नगर में वर्षा के कारण क्षेत्र में उत्पन्न हुई समस्याओं का किया मौके पर मुयायना 

महापौर ने अति शीघ्र समस्या का समाधान के लिए जनता को दिया भरोसा 

ऋषिकेश, 29 जून : रात्रि से हो रही भारी वर्षा के कारण विभिन्न वार्डों मे जल भराव की समस्या लेकर महापौर शम्भू पासवान आज सुबह से ही विभिन्न वार्डों का दौरा करने पहुंचे ये इस बात को दर्शाता है कि महापौर को अपने क्षेत्र की जनता की कितनी चिंता है तथा वे निगम क्षेत्र की किसी भी समस्या का अविलम्ब समाधान करना चाहते हैं। इसी क्रम मे आज सुबह वार्ड नं 19 सोमेश्वर नगर और 20 गंगा नगर में वर्षा के कारण क्षेत्र में उत्पन्न हुई समस्याओं का मौके पर मुयायना किया।

क्षेत्र में बरसात के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से बहुत जल्द निवारण के लिए लोगों को आश्वासन दिया।

इस मौके पर दीपक बिष्ट, शिवकुमार गौतम, राजू नरसिम्हा, उदित जिंदल आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button