कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा
देहरादून / ऋषिकेश, 30 जून : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 अभियुक्त को अवैध शराब तस्करी/ विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया। उक्त जानकारी देते हुए कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को तृस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के निर्देशन मे थाना हाजा पर नियुक्त अधिकारी व कर्मगणो को उच्चाधिकारी गणों के आदेश –निर्देशों से अवगत कराते हुए अपने- अपने क्षेत्र मे उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 29.06.2025 को पुलिस टीम द्वारा थाना ऋषिकेश क्षेत्र स्टेडिया फैक्ट्री की दीवार के पास एम्स ऋषिकेश से 01 अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।*
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- अभियुक्त विष्णु पाण्डेय पुत्र श्री जगराम निवासी गली न0-01 वीरभद्र रोड स्टेडिया कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 46 वर्ष ।
अभियुक्त से बरामद माल
=================
1- 34 पव्वे मैकडब्लस न0-01 अंग्रेजी शराब व 44 ट्रैटा पैक मसालेदार देशी शराब ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
*****************************
01- मु0अ0सं0-520/2023 धारा 60 आब0अधि0 चालानी थाना ऋषिकेश ।
पुलिस टीम
1- कानि0 1225 मुकेश जोशी
2-कानि0 798 ब्रिजेश कुमार










