उत्तराखंड
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण वार्ड संख्या 03 मे निर्माणधीन सड़क का निरिक्षण करने पहुंची
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य को त्वरित गति व उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्रतापूर्वक पूर्ण किया जाए

टिहरी / मुनि की रेती 06 अप्रैल : नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण वार्ड संख्या 3 में पहुंची इस दौरान उन्हूने पेय जल निगम विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य को त्वरित गति व उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्रतापूर्वक पूर्ण किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी तथा पेय जल निगम मुनी की रेती से अधिशाषी अभियंता प्रवीण शाह, सहायक अभियंता भूषण सिंह आदि विभाग के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।









