उत्तराखंडमुनि की रेतीसफाई अभियान

स्वच्छता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छ नगर की शपथ

नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला ने शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कुल में चलाया जागरूकता अभियान 

टिहरी / मुनि की रेती (ऋषिकेश ), 08 जुलाई 2025 – “सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ” अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला द्वारा मंगलवार को शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल राम झूला में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

अभियान का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्लवाण और अधिशासी अधिकारी अंकित जोशी के निर्देशन में किया गया। प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चंद्र सेमवाल के नेतृत्व में पालिका की टीम ने स्कूल में छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण और स्वच्छ जीवन शैली के बारे में विस्तार से बताया।

मानसून के दौरान संक्रमण से बचाव के उपाय भी छात्र-छात्राओं को बताए गए। टीम ने हैंड वॉश गतिविधि करवाई जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया साथ ही स्वच्छता विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संतोषजनक उत्तर दिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर “सफाई अपनों – बीमारी भगाओ” के नारे लगाए।

इस अवसर पर पालिका सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण,आईसीसी टीम के सदस्य प्रज्वल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी, सुनील सिंह तथा स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी ममगाईं सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button