उत्तराखंडकांवड़ यात्राहादसा

गंगा में नहाते समय बहा युवक, SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी | पूर्व लापता युवक का शव बरामद

सर्च अभियान का वीडियो देखें

ऋषिकेश, 23 जुलाई 2025 – थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र अंतर्गत गोवा बीच पर आज दिन में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक 19 वर्षीय युवक गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान रणवीर पुत्र राजवीर, निवासी फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने चार अन्य साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था और नीलकंठ मंदिर जाने के दौरान गोवा बीच पर नहाने के लिए रुका था।

सूचना मिलते ही SDRF ढालवाला टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया गया। SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा नदी में सघन तलाशी ली जा रही है। गंगा में तेज बहाव के कारण आशंका जताई जा रही है कि युवक काफी दूर तक बह चुका है। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इसी के साथ ही इससे पहले कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा नदी में लापता हुए श्रद्धालुओं की खोजबीन हेतु SDRF द्वारा सर्च अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान गीता कुटीर से लेकर बालावाली तक का क्षेत्र खंगाला गया।

सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान वीरेंद्र राजपूत पुत्र महेंद्र राजपूत (उम्र 25 वर्ष), निवासी पंचकूला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। वीरेंद्र 22 जुलाई 2025 को गीता कुटीर घाट के पास से लापता हुआ था। SDRF द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था, जिसके अंतर्गत आज शव बरामद किया गया।

प्रशासन की ओर से आम जन से अपील की गई है कि नदी के किनारे सावधानी बरतें और किसी भी तरह के जोखिम से बचें। SDRF टीम का राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।

Related Articles

Back to top button