उत्तराखंडहादसा

वाहन हादसे में बड़ा हादसा टला : SDRF की तत्परता से बची चार यात्रियों की जान 

टिहरी / कोडियाला 25, जुलाई, 2025- SDRF से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को प्रातः 09:00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि कोडियाला स्थित ताज होटल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से अपर उप निरीक्षक शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि एक क्रेटा वाहन (UK07P-8707) फिसलकर लगभग 10 मीटर गहराई में एक पेड़ पर अटक गया था। वाहन में तीन पुरुष व एक महिला सवार थे, जिन्हें सौभाग्यवश केवल मामूली चोटें आईं।

SDRF टीम ने बिना समय गंवाए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इस संवेदनशील स्थिति में SDRF की तत्परता व कुशल कार्यप्रणाली से चार लोगों की जान गंभीर संकट से बचाई जा सकी।
वाहन में सवार व्यक्तियों की जानकारी इस प्रकार है:

  • आशुतोष नेगी, पुत्र – श्री अनूप नेगी (चालक)
  • अनूप नेगी, पुत्र – स्व. सुरेन्द्र नेगी
  • मुकेश, पुत्र – श्री वीरेंद्र सिंह
  • मोनिका, पत्नी – श्री मुकेश नेगी

उक्त सभी व्यक्ति श्रीनगर से देहरादून की ओर यात्रा कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button