उत्तराखंडऋषिकेश

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में एनएसएस का विशेष स्वच्छता अभियान

“धरती की रक्षा नहीं की तो आने वाली पीढ़ियाँ माफ नहीं करेंगी” — डॉ. धीरेंद्र रामगढ़

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ इकाई, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र द्वारा आयोजित विशेष आवासीय शिविर के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

द्वितीय बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं प्रमुख साहित्यकार अरुण वशिष्ठ, डॉ. धीरेंद्र रामगढ़ तथा स्वच्छता कोऑर्डिनेटर प्रज्वल शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने विचारों से विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।

समाजसेवी साहित्यकार अरुण वशिष्ठ ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलाएं और अपने कचरे को स्वयं ही निर्धारित स्थान तक पहुंचाएं। उन्होंने पृथ्वी संरक्षण पर आधारित अपनी कविता का पाठ कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

डॉ. धीरेंद्र रामगढ़ ने अपने संबोधन में कहा कि यदि आज हम पृथ्वी की रक्षा और संवर्धन नहीं कर पाए, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें कभी क्षमा नहीं करेंगी। उन्होंने युवाओं से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, मनोज कुमार गुप्ता, श्रीमती माधुरी रावत, अनुज, मनीष आर्य, आकाश, मनीष थापा, प्रिंस सहित अनेक शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश समाज तक पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button