उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल)15अगस्त- आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा संघ टिहरी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। इस दौरान विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में रतन कुमार श्रीवास्तव (प्रबंधक, SPNIC मुनिकीरेती), वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आदेश तोमर एवं प्रवक्ता अजय कुमार भारद्वाज मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायी विचार साझा किए।

प्रधानाचार्य अजितपाल सिंह रौथान और उप-प्रधानाचार्य  संदीप मोहन के मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य समारोह का संचालन डॉ. विवेकानंद शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया, जिनमें प्रवक्ता चंद्र मोहन सिंह रौथान,  जयबीर नेगी, पुष्पा शर्मा, राजूलाल, प्रतिभा पंवार, पूजा नौटियाल, अंबिका नाथ, बिरेंद्र सिंह डोटीयाल, नवीन बडोनी, उत्तम नेगी, विनोद कुलियाल, कुलदीप बिष्ट, महावीर रावत, सुशील कुकरेती, दीपा सिंह, कुलबीर बुटोला, दृगपाल रावत और विशाल कुमार शामिल रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। देश भक्ति गीतों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

अंत में प्रधानाचार्य अजितपाल सिंह रौथान ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यार्थियों से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button