उत्तराखंडएम्स ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में एम्स के फैकल्टी, चिकित्सक, अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और चिकित्सकीय पेशेवरों को हर चुनौती का सामना कर समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विशाल तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एम्स सुरक्षा विभाग के पाइप बैंड का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इस मौके पर डीन (एकेडमिक्स) प्रो. जया चतुर्वेदी, डीन (रिसर्च) प्रो. शैलेन्द्र हांडू, डॉ. संजीव कुमार मित्तल, डॉ. मीनाक्षी धर, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. रविकांत, डॉ. अंकुर मित्तल, प्रो. स्मृति अरोड़ा सहित सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ले. कर्नल राजेश जुयाल व अन्य फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button