उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही – अवैध शराब की तस्करी में शामिल 2 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

ऋषिकेश 28 अगस्त- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब व मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की है। साथ ही एक कार को भी कब्जे में लिया गयाहै।

चेकिंग अभियान में मिली सफलता

पुलिस टीम ने 27 व 28 अगस्त को चोपड़ा फार्म, आईडीपीएल तथा होटल ग्रीन चिल्ली श्यामपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तस्करी व बिक्री में लिप्त दो अभियुक्तों को दबोचा। इस दौरान मारूति जैन कार (संख्या UK-07 FB-3982, रंग लाल) को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. अर्पित, पुत्र पदम सिंह, निवासी ग्राम रूहालकी दयालपुर, भगवानपुर (जनपद हरिद्वार), उम्र 20 वर्ष।

2. सौरभ बिष्ट, पुत्र चतर सिंह बिष्ट, निवासी गली नं-22, भट्टोवाला, श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, उम्र 27 वर्ष।

3. मारुति जैन कार चालक (UK-07 FB-3982) – जिसकी शिनाख्त फिलहाल अज्ञात है।

बरामदगी

  • अभियुक्त अर्पित से 45 ट्रैटा पैक मसालेदार देशी अवैध शराब।
  • अज्ञात चालक से 270 ट्रैटा पैक मसालेदार देशी अवैध शराब।
  • अभियुक्त सौरभ बिष्ट से 07 बोतल, 63 अध्धे और 160 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब।

पुलिस टीम

  • उ0नि0 योगेश चन्द खुमरियाल
  • अ0उ0नि0 मनोज रावत
  • हे0का0 342 अमित राणा
  • हे0का0 337 राकेश पंवार
  • का0 03 बिजेंद्र पुण्डीर
  • का0 913 मनमोद राणा
  • का0 441 रमेश मैठाणी

पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button