उत्तराखंडरायवालाहादसा

सोंग नदी में डूबते मासूम की SDRF ने बचाई जान

इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण की तत्परता से 12 वर्षीय बालक की मिली नई ज़िंदगी, रेस्कयू का वीडियो देखें

 

देहरादून/रायवाला, 30 अगस्त 2025- जनपद देहरादून के रायवाला क्षेत्रांतर्गत सोंग नदी में डूब रहे एक बालक को SDRF उत्तराखण्ड की रेस्क्यू टीम ने अदम्य साहस और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए बचा लिया। घटना की सूचना सिटी कंट्रोल रूम ऋषिकेश के माध्यम से SDRF को प्राप्त हुई, जिसके बाद पोस्ट ढालवाला से टीम प्रभारी इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण अपनी टीम सहित तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

 

रेस्क्यू अभियान की तेज़ कार्रवाई

घटनास्थल पर पहुंचते ही SDRF टीम ने बिना समय गंवाए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। SDRF के जवानों ने नदी की तेज धारा से 12 वर्षीय बालक लकी पुत्र सोहन सिंह, निवासी ग्राम साहब नगर छिदरवाला को बेहोशी की अवस्था में बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

टीम ने मौके पर मौजूद 108 एम्बुलेंस की मदद से बालक को उपचार हेतु नज़दीकी अस्पताल भिजवाया। SDRF की त्वरित कार्यवाही से मासूम की जान बच पाई।

 

इंस्पेक्टर सजवाण और टीम की सराहना

रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम की तत्परता और मानव सेवा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के नेतृत्व और जवानों के साहसिक प्रयासों ने एक परिवार को अपार दुख से बचा लिया। स्थानीय लोगों ने SDRF की इस बहादुरी और मानवीय सेवा की खुलकर प्रशंसा की।
👉 SDRF उत्तराखण्ड एक बार फिर साबित कर रही है कि आपदा और संकट की घड़ी में वह जनता की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर और समर्पित है।

Related Articles

Back to top button