चतुर्थ श्रीरामलीला मंचन 22 सितम्बर से, 2 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा उत्सव
माँ गंगा रामलीला समिति ने दिया आमंत्रण, रामलीला मैदान 14 बीघा बनेगा आस्था का केंद्र


मुनिकीरेती/टिहरी गढ़वाल, 22 सितम्बर – माँ गंगा रामलीला समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले चतुर्थ श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ आज 22 सितम्बर (सोमवार) रात्रि 9 बजे से भव्य रूप में किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर (शुक्रवार) दशहरा उत्सव के साथ होगा।

समिति अध्यक्ष संदीप परमार ने बताया कि प्रतिदिन भगवान श्रीराम की लीलाओं का जीवंत मंचन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ नव पीढ़ी को भारतीय आदर्शों से परिचित कराना है।
समिति ने प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं तथा क्षेत्रवासियों से सपरिवार पधारकर इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है। साथ ही समिति ने कहा कि यदि आगमन की पूर्व सूचना साझा की जाएगी तो स्वागत की तैयारियों को और बेहतर किया जा सकेगा।
कार्यक्रम स्थल: रामलीला मैदान, नया पुल, 14 बीघा, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल (उत्तराखण्ड)
सम्पर्क हेतु:
📞 अध्यक्ष – संदीप परमार: 8057920000
📞 उपाध्यक्ष – मनीष उनियाल: 9536080416
📞 महासचिव – अनिल कुमार बडोनी: 9084651486










