उत्तराखंडमुनि की रेती

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की कार्रवाई, 4 चालान से वसूले 1100 रुपये

14 बीघा पुल सब्जी मंडी क्षेत्र में चला छापेमारी अभियान, पॉलिथीन बेचते पकड़े गए रेहड़ी विक्रेता

मुनिकीरेती-ढालवाला (दिलीप शर्मा) : सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में पालिका की टीम ने 14 बीघा पुल सब्जी मंडी के समीप सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया।

अचानक हुई कार्रवाई से पॉलिथीन बेचने वाले रेहड़ी विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। कई विक्रेता आनन-फानन में पॉलिथीन छुपाते हुए नजर आए। इस दौरान टीम ने पॉलिथीन में सामग्री बेचते पाए गए 4 रेहड़ी विक्रेताओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। टीम ने इनसे कुल 1100 रुपये का राजस्व वसूला।

सफाई निरीक्षक कमल चौहान ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button