उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.181 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत लगातार चल रही सघन कार्रवाई

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) 29 अक्टूबर : जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ऋषिकेश पुलिस ने एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मंशा देवी पुलिया के पास से 1.181 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भोला पुत्र श्री चन्नु साहनी, निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुण्ड, निकट चंद्रभागा नदी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹27,000 है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टीम लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सोमवार को मंशा देवी पुलिया के आगे से भोला को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों और राज्यों से भी एकत्र की जा रही है।

बरामद माल:

1. 181 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹27,000)

गिरफ्तार पुलिस टीम:

उ0नि0 श्री विनेश कुमार

का0 161 विनीत कुमार

का0 1375 अंगेश्वर कुमार

का0 171 कुन्दन चन्द

ऋषिकेश पुलिस ने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि देवभूमि को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button