इगास-बग्वाल पर्वउत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया ईगास-बग्वाल पर्व

विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने भैलो खेलकर की पर्व की शुरुआत

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : उत्तराखंड की पारंपरिक लोक संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हुए ऋषिकेश विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने शुक्रवार को ऋषिकेश बैराज स्थित अपने कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ लोक पर्व ईगास-बग्वाल बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक डॉ. अग्रवाल ने स्थानीय परंपरा के अनुरूप “भैलो” खेलकर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हुए उत्तराखंडी लोकगीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से उत्सव का उल्लास बिखेरा।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ईगास-बग्वाल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, लोक परंपरा और सामूहिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हम अपनी विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश की लोकसंस्कृति के संरक्षण और प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा सभी को पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

पर्व कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला मंत्री सुमित पंवार, दिनेश पयाल, गोपाल सती, विजय रावत, प्रियांशु कुमायी, अरुण बडोनी, अंकित चौहान, राम सिंह पंवार, पुनीत भंडारी, पूनम डोभाल, पिंकी धस्माना, सुमन रावत, सुधा अश्वाल, ताजेंद्र नेगी, कौशल बिजल्वाण, सौरव रावत सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button