अतिक्रमणउत्तराखंडमुनि की रेती

मुनिकीरेती में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, आधा दर्जन अवैध ढांचे जब्त

टिहरी / मुनि की रेती (ऋषिकेश )09 जुलाई 2025- जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। मुनिकीरेती पुलिस और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की संयुक्त टीम ने प्रमुख सड़कों, आस्था पथ और घाटों पर पसरे रेहड़ी व फड़ के अवैध अतिक्रमण को हटाया।

 

कार्यवाही की अगुवाई पुलिस उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर और प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चंद्र सेमवाल ने की। टीम ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ कैलाश गेट चौकी पर एकत्र हुई, जहां से लक्ष्मण झूला रोड़ तक पहुंचकर सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण हटाए गए।

 

अचानक की गई इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और वे आनन-फानन में अपना सामान समेटते नजर आए। इसके बाद जानकी झूला पार्किंग, आस्था पथ, खाराश्रोत घाट और ओंकारानंद घाट क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को भी हटाया गया।

टीम ने कार्रवाई के दौरान लगभग आधा दर्जन अवैध अतिक्रमण सामग्री जब्त की। इस दौरान सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, दीपिका तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी पंत, रंजन कंडारी और सफाई सुपरवाइजर मुकुल भी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button