उत्तराखंडएम्स ऋषिकेश

राष्ट्रीय हेमेटोलॉजी क्विज में एम्स ऋषिकेश प्रथम, मिला राष्ट्रीय गौरव

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : एम्स ऋषिकेश ने लखनऊ में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय हेमेटोलॉजी क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करते हुए संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISHBT) के 66वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की राज्य स्तरीय विजेता टीमों ने भाग लिया।
एम्स ऋषिकेश की विजेता टीम में पैथोलॉजी विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉ. एर्ना अहसन, डॉ. गायत्री और मेडिसिन विभाग के डॉ. बिक्की दत्ता शामिल रहे।

प्रतियोगिता में देशभर की 205 टीमों के बीच कड़े मुकाबले में एम्स ऋषिकेश ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
संस्थान की डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने बताया कि टीम ने स्टेट, रीजनल और नॉर्थ जोन फाइनल जीतकर राष्ट्रीय फाइनल में प्रवेश किया। क्विज की स्टेट कॉर्डिनेटर एम्स ऋषिकेश पैथोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रो. डॉ. प्रियवधना रहीं।

विजेता टीम को ISHBT के अध्यक्ष ब्रिगेडियर डॉ. तथागत चटर्जी और इंडियन कॉलेज ऑफ हेमेटोलॉजी के सचिव प्रो. आर.के. जेना ने पुरस्कार प्रदान किया। कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह और विभिन्न विभागाध्यक्षों ने इस उपलब्धि को संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता और अनुसंधान प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

Related Articles

Back to top button