एसएसपी दून के सख्त तेवर— वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम,रायवाला पुलिस ने दबोचे तस्कर दम्पती
सघन चैकिंग अभियान का बड़ा असर— संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए बरामद, नजीबाबाद से ऋषिकेश लाई जा रही थी तस्करी की खेप


रायवाला/ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान का असर जनपद में लगातार देखने को मिल रहा है। अभियान के तहत मंगलवार सुबह रायवाला पुलिस ने वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए एक दम्पती को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से संरक्षित प्रजाति के 14 छोटे-बड़े कछुए बरामद किए गए हैं।
रायवाला कोतवाली गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की KUV 100 कार को रोका। वाहन की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक कंटेनरों में बंद कछुए मिले। पूछताछ पर दम्पत्ति कछुओं के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी बेताब नाथ ने पूछताछ में बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है और कछुए उसने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदे थे। दोनों आरोपियों का उद्देश्य कछुओं को ऋषिकेश में महंगे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाना था।
गिरफ्तार आरोपी
1. बेताबनाथ पुत्र स्व. रोशन नाथ, निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश, उम्र–35 वर्ष
2. बरखा पत्नी बेताबनाथ, निवासी उपरोक्त
बरामदगी
- संरक्षित प्रजाति के 14 छोटे-बड़े कछुए
पुलिस टीम
निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया, प्रभारी कोतवाली रायवाला
1. उपनिरीक्षक खुशाल सिंह रावत
2. हे.कां. चन्द्रपाल
3. कां. अमित सैनी
4. म.कां. ऋतु









