स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के तहत कार्रवाई
मुनिकीरेती - ढलवाला में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर छापेमारी,10 चलन,1700 रुपए वसूले

मुनिकीरेती/ टिहरी (दिलीप शर्मा): नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 और नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन पाए जाने पर 10 दुकानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1700 रुपये का राजस्व वसूला गया।

मंगलवार को सैनेट्री इंस्पेक्टर कमल चौहान के नेतृत्व में पालिका टीम ने ढालवाला, 14 बीघा और कैलाश गेट क्षेत्र में 20 से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां भी पॉलिथीन का उपयोग करते हुए विक्रय पाया गया, वहां तत्काल चालान काटे गए।
सैनेट्री इंस्पेक्टर कमल चौहान ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और पॉलिथीन के उपयोग से पूर्णतः परहेज करें।









