उत्तराखंडऋषिकेशचुनाव

बार एसोसिएशन ऋषिकेश चुनाव 2025-26

नाम वापसी की अंतिम तिथि पर दो उम्मीदवार मैदान से बाहर

ऋषिकेश, 9 दिसंबर (दिलीप शर्मा): बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव 2025-26 में मंगलवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि पर दो प्रमुख उम्मीदवारों ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। महासचिव पद के दावेदार अजय कुमार ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष पद से दावेदारी कर रहे रघुवीर सिंह रावत ने नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की।

नाम वापसी प्रक्रिया संपन्न

मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट चौधरी ओंकार सिंह और चुनाव अधिकारी राजीव खेड़ा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान महासचिव व उपाध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे दो उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान छोड़ दिया।

19 दिसंबर को होगा मतदान

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न होगा। एसोसिएशन के लगभग 467 अधिवक्ता सदस्य निर्धारित समय पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।

इन पदों पर अब रहेगा मुकाबला

नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण और अजय वर्मा के बीच मुकबला होगा।

  • उपाध्यक्ष पद: सुरेश नेगी, नरेन्द्र सिंह रांगड़, भूपेन्द्र कुकरेती, हरीश कुमार राणा, तारा राणा, सुशील कुमार
  • महासचिव पद: शैलेन्द्र चौहान, अतुल यादव, सुनीता शर्मा, राज कौशिक
  • सह सचिव: कृष्णा पांडेय, मीनाक्षी नेगी
  • कोषाध्यक्ष: आरती मित्तल, विनोद मिश्रा, ऋतु भट्ट
  • ऑडिटर: हरीश कुमार आजाद, मनीष राजपाल

चुनावी प्रक्रिया में मौजूद रहे पदाधिकारी

नाम वापसी के दौरान चुनाव कार्यकारिणी के सदस्य अधिवक्ता महेश शर्मा, मोहित शर्मा, राघवेन्द्र भटनागर, ऋषि अंथवाल और पवन कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button