उत्तराखंडएम्स ऋषिकेशचिकित्सा

जोड़ों की चोट से अब नहीं होगी परेशानी, एम्स ऋषिकेश में स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक दे रहा उन्नत इलाज

ट्राॅमा सेंटर में सप्ताह में तीन दिन ओपीडी—कंधा, घुटना, टखना व लिगामेंट चोटों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): एम्स ऋषिकेश में खेल व जोड़ों की चोटों के उपचार के लिए समर्पित स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक संचालित किया जा रहा है, जो ट्रॉमा सेंटर के भूतल स्थित ओपीडी से सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सेवाएँ देता है। फरवरी 2025 में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी एम्स को खेल चोट प्रबंधन का अधिकृत केंद्र बनाया गया था, जहाँ संस्थान की टीम ने अनेक खिलाड़ियों का सफल इलाज किया।

क्लीनिक में फिसलने या सड़क दुर्घटना के कारण होने वाली घुटने, कंधे, टखने, कूल्हे तथा लिगामेंट की चोटों का आधुनिक तकनीक से उपचार और परामर्श दिया जाता है। विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम के अनुसार, यह सुविधा मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि एम्स ऋषिकेश देश का एकमात्र संस्थान है जो पिछले पाँच वर्षों से स्पोर्ट्स इंजरी पाठ्यक्रम में एमसीएच की उपाधि प्रदान कर रहा है। संस्थान का लक्ष्य खिलाड़ियों व आम मरीजों को उन्नत उपचार व पुनर्वास उपलब्ध कराकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।

Related Articles

Back to top button