उत्तराखंडजनहितटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला में स्वच्छता कर्मियों के लिए लगा इंश्योरेंस शिविर

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और जीवन ज्योति योजना में कराया गया पंजीकरण

मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा): नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से स्वच्छता कार्मिकों को बीमा सुरक्षा प्रदान करने हेतु शुक्रवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अग्रणी बैंक कार्यालय, नई टिहरी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता कर्मियों के इंश्योरेंस फार्म सस्ती दरों पर भरे गए।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में लीड बैंक अधिकारी मनीष मिश्रा ने कर्मियों को विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 वर्ष के कार्मिक मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर बीमा सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 से 50 वर्ष तक के कार्मिक 436 रुपये वार्षिक किश्त पर बीमा ले सकते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने अटल पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में उपस्थित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने स्वच्छता कार्मिकों के फार्म मौके पर ही भरकर बीमा प्रक्रिया पूरी की।

शिविर में सैनेट्री इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान, बैंक अधिकारी हेमलता नेगी, मयंक रावत, भाव्या जैन, संदीप कुमार, तनु कपूर, प्रदीप उनियाल, विनोद सिंह, सृष्टि प्रसाद, रिंकी भंडारी, प्रीति बिष्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण सहित राजू, महिपाल, मायाराम, बाबू सिंह, मुकुल एवं अन्य स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button