उत्तराखंडऋषिकेशगणतंत्र दिवस

नगर निगम ऋषिकेश में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, महापौर ने किया ध्वजारोहण

77वें गणतंत्र दिवस पर पर्यावरण मित्रों व मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

ऋषिकेश, 26 जनवरी (दिलीप शर्मा): 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश परिसर में देशभक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय महापौर महोदय द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया तथा उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर महापौर महोदय ने समस्त निगम कर्मचारियों एवं नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने ऋषिकेश को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया और सभी से इस दिशा में सक्रिय सहयोग की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ‘पर्यावरण मित्रों’ को सम्मानित किया गया। साथ ही नगर निगम द्वारा विभिन्न अवसरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह में नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, निगम के सम्मानित पार्षदगण सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया, जिसके साथ समारोह का विधिवत समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button