उत्तराखंडएम्स ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ चिकित्सकों, अधिकारियों व कार्मिकों ने ली ईमानदारी की सामूहिक शपथ — बोले, न रिश्वत लूंगा, न रिश्वत दूंगा

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) 27 अक्तूबर : केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के दिशा-निर्देशों के तहत एम्स ऋषिकेश में सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ हुआ। सप्ताह की शुरुआत ईमानदारी एवं भ्रष्टाचारमुक्त कार्यसंस्कृति के संकल्प के साथ हुई।

सप्ताह के पहले दिन एम्स के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ईमानदारी की शपथ ली। इस अवसर पर सभी ने समवेत स्वर में कहा — “न तो रिश्वत लूंगा और न ही रिश्वत दूंगा।”

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक बुराई से निपटने के लिए हर नागरिक को अपने स्तर पर ईमानदारी का संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रोफेसर डॉ. जया चतुर्वेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. डॉ. मनीषा नैथानी, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव मित्तल, प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, प्रो. संदीप पाटिल, प्रो. शालिनी राव, डॉ. अंशुमन दरवारी, डॉ. अनुपमा बहादुर, डॉ. श्रीपर्णा बासु, डॉ. अनीसा आतिफ मिर्जा, डॉ. हरीश चंद्रा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. रूचि दुआ, डॉ. राजलक्ष्मी मूंदड़ा, डॉ. निधि कैले, डॉ. अमित सहरावत, डॉ. महेंद्र सिंह, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी और विधि अधिकारी प्रदीप चंद्र पांडेय सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक व अधिकारी मौजूद रहे।

बताया गया कि 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलने वाले इस सप्ताह में एम्स में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद एवं विचार गोष्ठियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और ईमानदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Back to top button