ऋषिकेश पुलिस का नशे पर प्रहार, 70 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद
ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट और चन्द्रेश्वर नगर में कार्यवाही, आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज

ऋषिकेश,19 जून(दिलीप शर्मा): जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 70 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जून को गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट, ऋषिकेश में पुलिस ने दिनेश नेगी (40 वर्ष), निवासी विस्थापित कॉलोनी श्यामपुर, के कब्जे से 41 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। वहीं चन्द्रेश्वर नगर क्षेत्र में गोवरी साहनी (67 वर्ष), निवासी गली नंबर-2, के कब्जे से 29 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनेश नेगी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 239/2026 तथा गोवरी साहनी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 242/2026 आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अंतर्गत पंजीकृत किया है।
ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
बरामदगी
- दिनेश नेगी से 41 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब
- गोवरी साहनी से 29 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
- कानि0 89 संदीप कुमार भट्ट
- कानि0124 अशोक कुमार
- कानि0 1368 सोहन सिंह
- कानि0 189 हिमांशु कुमार










