उत्तराखंड

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा आज सुबह से थाना कोतवाली परिसर में सफाई अभियान किया गया प्रारम्भ

ऋषिकेश, 22 जून : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा आज सुबह 7:00 बजे से थाना कोतवाली परिसर में सफाई अभियान प्रारंभ किया गया उसके उपरांत जुडिशरी ऋषिकेश के आव्हान पर ज्यूडिशरी ऋषिकेश, बार एसोसिएशन ऋषिकेश एवं अन्य विभागों के साथ मिलकर कोर्ट परिसर, ऋषिकेश बस अड्डा, ऋषिकेश जिला चिकित्सालय एवं कोतवाली परिसर में सफाई अभियान चलाया गया l सफाई टीमों में जुडिशरी के अधिकारी श्री अजय डूंगरकोटी, श्री विनोद कुमार बर्मन, श्री भूपेंद्र शाह, सुश्री नंदिता काला, श्री अभिषेक मिश्र आदि एवं उनके स्टाफ के सदस्य, पुलिस विभाग से सो श्री प्रदीप राणा, SSI श्री शिशुपाल राणा, SI श्री नवीन डंगवाल अन्य उप-निरीक्षक गण एवं स्टाफ आदि, बार संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट श्री राजेंद्र सजवान, एडवोकेट श्री शैलेंद्र सेमवाल आदि एवं आरटीओ कार्यालय, फॉरेस्ट, जल निगम एवं श्रम विभाग आदि से सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button