उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

नशा मुक्ति अभियान में बड़ी सफलता—388 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश, 07 दिसंबर (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने गोविन्द नगर क्षेत्र से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 388 पव्वे मैकडवल्स अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 72,800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की सघन चेकिंग में मिली कामयाबी

जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र में गठित टीम ने गोविन्द नगर झुग्गी-झोपड़ी इलाके में दबिश दी, जहां से शराब तस्कर महेश पुत्र रमेश (उम्र 35 वर्ष), निवासी गोविन्द नगर, को गिरफ्तार किया गया।

माल की बरामदगी

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से मिली सामग्री—

  • 388 पव्वे मैकडवल्स अवैध अंग्रेजी शराब
    (अनुमानित कीमत – लगभग ₹72,800)

मुकदमा दर्ज, आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य जनपदों व बाहरी राज्यों से भी आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

नशा विरोधी अभियान जारी

ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसे अवैध कार्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम

  • उ0नि0 सोहन सिंह
  • कांस्टेबल हिमांशु

Related Articles

Back to top button