
ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खिताब जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट टीम भावना से पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। यह जीत न केवल खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता देश की बेटियों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।
विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ के मंत्र को साकार करते हुए हमारी बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इस प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि अवसर मिलने पर भारत की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में असंभव को संभव बना सकती हैं।









