ऋषिकेश पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद

ऋषिकेश, 07 सितम्बर – कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
घटना का विवरण-
दिनांक 04 सितंबर 2025 को जीवनी माई रोड स्थित डॉ. द्विवेदी वाली गली के पास श्रीमती अंजू की ननद छाया के हाथ से बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने मोबाइल फोन (विवो कंपनी) छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर थाना ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस की कार्रवाई-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज (लगभग 20–30 कैमरे) की मदद से आरोपियों की तलाश की। मुखबिर की सूचना पर 06 सितंबर 2025 को योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से तीनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
1. दीपक पाठक पुत्र मनोज पाठक, निवासी गुमानीवाला निकट मंशा देवी मंदिर, ऋषिकेश (25 वर्ष) – बरामद मोबाइल फोन (Vivo T2X 5G) सहित।
2. अमन राजभर पुत्र चन्द्रमा, निवासी गुमानीवाला निकट मंशा देवी मंदिर, ऋषिकेश (22 वर्ष)।
3. महावीर पुत्र सुशील सैनी, निवासी गुमानीवाला निकट मंशा देवी मंदिर, ऋषिकेश एवं मूल निवासी ग्राम ठसका, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार (27 वर्ष)।
पूछताछ में खुलासा-
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे तीनों नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातें करते हैं। उन्होंने कबूल किया कि 04 सितंबर को युवती के हाथ से मोबाइल झपटकर चोरी किया था, जिसे सस्ते दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।
बरामदगी-
एक मोबाइल फोन Vivo T2X 5G (IMEI No. 866164064239871/41, 866164064239863/41)।
मोटरसाइकिल संख्या UK-14K-2480 (चेसिस नंबर MBLHAW115NHM86260)।
आगे की कार्रवाई-
पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों व बाहरी राज्यों से भी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम-
- उ0नि0 दिनेश राणा
- का0 697 रूपेश कुमार
- का0 273 विकास राणा
- का0 1375 अंगेश्वर कुमार
- का0 171 कुन्दन सिंह









