आस्थाउत्तराखंडऋषिकेश

गणेश उत्सव सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

सर्वहारा नगर में चतुर्थ गणेश उत्सव में शामिल हुए ऋषिकेश विधायक, विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): 22 सितंबर ऋषिकेश के सर्वहारा नगर (काले की ढाल) में आयोजित चतुर्थ गणेश उत्सव में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।

आयोजन के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उनकी आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को चतुर्थ गणेश उत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पवन गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, नारायण पांडे, दिलीप, अनुज यादव, राम आशीष मौर्य, शीला देवी, यशोदा देवी, कुसमाबाद देवी, गुड़िया, सविता, सोमवती, रीना यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button