14 बीघा रामलीला मैदान में विधिवत स्थापित हुई हनुमान ध्वजा
मां गंगा रामलीला समिति ने पूजा-अर्चना के साथ किया आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने दी शुभकामनाएं





मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): मां गंगा रामलीला समिति की ओर से आगामी रामलीला आयोजन की तैयारियों के क्रम में 14 बीघा रामलीला खेल मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हनुमान ध्वजा की स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र की सुख-शांति और समस्त क्षेत्रवासियों के मंगल की कामना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने हनुमान ध्वजा की स्थापना पर समिति के पदाधिकारियों एवं आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

इस अवसर पर सभासद स्वाति पोखरियाल, गजेंद्र सिंह सजवाण, समिति अध्यक्ष संदीप परमार, सलाहकार देवेंद्र दत्त जोशी, धर्माचार्य दिनेश सेमल्टी, उपाध्यक्ष प्रदीप सकलानी, महासचिव अनिल बडोनी, मनीष भट्ट, जितेंद्र उनियाल, संजय पांजा, गंगा रावत, अर्पित रावत, बीना जोशी तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट सहित समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।





