उत्तराखंडएम्स ऋषिकेश

नर्सिंग सेवाभाव का क्षेत्र, एम्स ऋषिकेश में बीएससी नर्सिंग नए बैच ने ली शपथ

द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ स्वागत समारोह, फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ दिलाई गई

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग प्रथम वर्ष बैच–2025 के स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने नर्सिंग को सेवाभाव व समर्पण का क्षेत्र बताते हुए छात्राओं को रोगियों की देखभाल में करुणा व जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

समारोह की मुख्य अतिथि उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल की रजिस्ट्रार डॉ. मनीषा ध्यानी ने कहा कि नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। उन्होंने नर्सिंग को भरोसे, ईमानदारी और मानवता का प्रतीक बताया।

द्वीप प्रज्ज्वलन के बाद छात्राओं ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ ली। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) स्मृति अरोड़ा ने नर्सिंग पेशे के नैतिक मूल्यों और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं के संकल्प पर बल दिया।

कार्यक्रम में डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री बलिजा और चीफ नर्सिंग ऑफिसर डॉ. अनिता रानी कंसल सहित फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर ‘ऋषि नर्सिंग न्यूज लेटर’ और ‘कम्युनिटी नर्सिंग OSCE चेकलिस्ट’ का विमोचन भी किया गया।

Related Articles

Back to top button