आंदोलनउत्तराखंड

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 19वें दिन भी जारी, निर्माण कार्य और जरूरी सेवाएं प्रभावित

27 सूत्रीय मांगों को लेकर नरेन्द्रनगर में जारी आंदोलन, सरकार के रवैये पर जताया रोष

नरेन्द्रनगर/टिहरी,10 अप्रैल(दिलीप शर्मा):
उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के समर्थन में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते क्षेत्र में निर्माण कार्यों के साथ-साथ कई अतिआवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

नरेन्द्रनगर शाखा के सदस्य लोक निर्माण विभाग (लो0नि0वि0) कार्यालय स्थित हड़ताल स्थल पर एकत्रित हुए। आंदोलन की अध्यक्षता अपर सहायक अभियंता नवनीत त्यागी ने की, जबकि संचालन इंजीनियर ममता नेगी द्वारा किया गया।

ग्रेड पे 5400 की मांग पर अड़े इंजीनियर्स

हड़ताल के दौरान इंजीनियर्स ने अपनी प्रमुख मांगों में वर्ष 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद प्रथम एसीपी के रूप में ग्रेड पे 5400 (लेवल-10) का लाभ देने पर जोर दिया।

सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

सरकार के प्रति नाराजगी, आंदोलन तेज करने का संकल्प

लगातार 19 दिन बीत जाने के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल न किए जाने से इंजीनियर्स में गहरा रोष है। सभा में वक्ताओं ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की, अन्यथा आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी।

दिवस अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

ये पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

इस दौरान महासंघ के मण्डल उपाध्यक्ष (गढ़वाल) विपिन डोभाल, जनपद अध्यक्ष टिहरी भूपेन्द्र रावत, शाखा सचिव ममता नेगी, सहायक अभियंता डी.सी. मिश्रा, शशि भूषण, सत्यप्रकाश, गौरव जुयाल सहित कई अन्य अभियंता उपस्थित रहे।

इसके अलावा अपर सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं में मातवर सिंह रावत, आशीष कोंडल, राहुल चमोली, आरती रावत, आशु सजवाण, शालिनी गैरोला, नितिका तोमर, रघुवीर नेगी, गौरव त्यागी, नितेश बड़ोनी समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button